राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कर्नाटक में हुई राजनैतिक उठापटक को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में महात्मा गांधी चौराहे पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, पूर्व विधायक नागराज मीणा, जिला उपाध्यक्ष शिवलाल पाटीदार, खानशेद खान, रविप्रकाश ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसरसिंह मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप कोठारी, विजय उपाध्याय, पूर्व उपजिला प्रमुख रामलाल मीणा, प्रतापगढ़ ब्लाक अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, अरनोद ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत, धरियावद ब्लाॅक अध्यक्ष मदनसिंह राणावत, पीपलखूंट ब्लाॅक अध्यक्ष मणिलाल चरपोटा, पीपलखूंट प्रधान अर्जुनलाल निनामा, किसान एवं खेत मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दूल्हेसिंह आंजना, कांग्रेस अभाव अभियोग जिलाध्यक्ष अशोक सुथार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव दिग्विजय सिंह राणावत, पिंटू शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रतापगढ़. कर्नाटक में हुए घटनाक्रम का विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता।