धरियावद । उदयपुर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने के लिए 40 वर्षा से संघर्षरत अधिवक्तागण मेवाड़ वागड़ संघर्ष समिति के तत्वावधान में कई दिनों से उदयपुर में आमरण अनशन चल रहा था, जिसके तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता शांतिलाल चपलोत दाे दिन से आमरण अनशन पर बैठे थे। गुरुवार देर रात नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने जूस पिलाकर तुड़वाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि 19 को जयपुर बैठक में इसे लेकर कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा। धरियावद बार एसोसिएशन ने भी प्रस्ताव पारित कर अनशन को समर्थन देकर उदयपुर संभाग पर हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने के लिए न्यायिक कार्य स्थगित रखा और धरना दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष केबी मीणा, अधिवक्ता सैयद मोहम्मद सरफराज, सैयद ताजमोहम्मद, करण सिंह कोठारी, चंदूलाल परमार, बार एसोसिएशन महासचिव हरिसिंह कोठारी, उपाध्यक्ष केशु लाल मीणा, सचिव मुन्नवर हुसैन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक, हरीश मेघवाल, कमलेश नागोरी, पुष्कर मेघवाल, छत्रपाल सिंह राणावत, राजन कोठारी, मांगीलाल गायरी, तपन कोठारी, मोहम्मद इरफान अधिवक्ता ने धरना दिया।
धरियावद में अिधवक्ता धरना देते हुए।