पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन जगहों पर पुरुष नसबंदी शिविर आज

तीन जगहों पर पुरुष नसबंदी शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले में तीन स्थानों पर पुरुष नसंबदी शिविर लगेंगे। यह शिविर प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय में, धरियावद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और छोटीसादड़ी में सीएचसी पर लगेंगे। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को अपनाने में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने अब हर महीने के तीसरे बुधवार को पुरुष नसंबदी वार घोषित किया है। जिसमें चुनिंदा सरकारी चिकित्सालयों में नसबंदी कैंप लगाकर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। इसमें बिना चीरा, टांका के पुरुष नसंबदी मात्र पांच मिनट की जाएगी। आपरेशन के बाद व्यक्ति खुद चलकर घर जा सकता है। साथ ही आपरेशन करवाने वाले व्यक्ति को 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...