धरियावद | कर्नाटक राज्य में शक्ति परीक्षण के दौरान भाजपा की अल्पमत सरकार गिरने और कांग्रेस पार्टी का परचम फहराने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत, ब्लॉक अध्यक्ष मदनसिंह घटेला के नेतृत्व में मुख्य बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर, मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विगत दिनों के घटना क्रम पर जनता के साथ भाजपा पार्टी का धोखा बताया। जिलाध्यक्ष राणावत ने कहा कि आखिर जनाधार की जीत हुई।
धमोतर | निकटवर्ती गांव धमोतर में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा के इस्तीफा देने पर पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटते हुए जश्न मनाया। इस दौरान गांव के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव के बस स्टैंड पर जश्न मनाकर खुशी जाहिर की।