पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरियावद बांसी घाटे में शराब से भरा ट्रक खाई में पलटा, शराब माफिया का होने का अंदेशा

धरियावद-बांसी घाटे में शराब से भरा ट्रक खाई में पलटा, शराब माफिया का होने का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसी घाटे में देशी घूमर स्ट्रांग शराब से भरी एस मॉडल ट्रक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। जिसमें अलवर की बनी गुलाब स्प्रिट लिमिटेड बिसलरी की शराब के एक हजार से भी अधिक कार्टन सड़क किनारे बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही लसाडिय़ा थानाधिकारी विजेंद्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक में देशी शराब संबंधित किसी प्रकार के बिल और कागजात गाड़ी में नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक शराब नकली है या असली इसकी जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ जिला आबकारी अधिकारियों का कहना है कि अलवर से प्रतापगढ़ के लिए घूमर देशी शराब नहीं आती है।

थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे करीब एस मॉडल ट्रक नंबर आर जे 27 जी 9342 घाट सेक्शन की धरियावद की ओर आ रहा था। जो अचानक संतुलन बिगड़ जाने घाटे में पलट गया। ट्रक में भारी तादाद में देसी शराब के कार्टन भरे हुए थे। जो क्षतिग्रस्त होकर इधर उधर बिखर गए। पुलिस और आसपास के लोगो ने मिलकर शराब को अन्य ट्रक में भरकर लसाडिय़ा थाने पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मान किसी शराब माफिया का होने की संभावना मानी जा रही है।

धरियावद आबकारी पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक वहां से सारी शराब लसाडिय़ा पुलिस अपने कब्जे में लेकर मौका पर्चा बनाकर ले जा चुकी थी। समय पर नहीं पहुंचने के कारण आबकारी पुलिस को बेरंग लोटना पड़ा। जानकारी के अनुसार धरियावद आबकारी थाने के सीआई का पद निरस्त कर छोटीसादड़ी पदभार दिए जाने से क्षेत्र में अवैध शराब का गोरखधंधा इन दिनों फल फूल रहा है। आबकारी विभाग के अनुसार उक्त शराब वैध है या अवैध इसकी जांच लसाडिय़ा पुलिस कर रही है। कई आबकारी लाइसेंसधारी विक्रेताओं ने बताया कि गुलाब स्प्रिट लिमिटेड शामपुर बहरोट जिला अलवर की निर्मित देशी शराब प्रतापगढ़ जिले में विभाग की ओर से सप्लाई नहीं की जाती। इसलिए शराब धरियावद आने पर संदिग्धता जताई जा रही है।

धरियावद. बांसी घाटे में पलटा शराब से भरा ट्रक।

वाहन को साइड देने के फेर में ट्रोला पलटा

प्रतापगढ़ | शनिवार सुबह 6 बजे के करीब मंदसौर की ओर से आ रहे ट्रक का सामने से आ रहे वाहन को साइड देते वक्त संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रतापगढ़. बसाड़ के पास पलटा ट्रोला।

खबरें और भी हैं...