पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेल नर्स के खिलाफ मूंगाणा सरपंच और प्रार्थी ने विधायक को दिया ज्ञापन

मेल नर्स के खिलाफ मूंगाणा सरपंच और प्रार्थी ने विधायक को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत मूंगाणा सरपंच हरीशचंद्र मीणा ने ग्राम पंचायत की ओर से गर्भवती महिला की काकिया सास चंपादेवी ने विधायक गौतमलाल मीणा को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में सरपंच हरीश चंद्र मीणा ने बताया कि प्रार्थी चंपादेवी बीती रात मूंगाणा हास्पिटल में शांति देवी प|ी अर्जुन मीणा निवासी बोरदा की डिलीवरी के लिए गई थी। जहां पर चंपादेवी को मेल नर्स संतोष कटारा ने धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। मेल नर्स ने इलाज नहीं करने और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की।

जानकारी के अनुसार मेल नर्स के खिलाफ पहले भी दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर हटाया गया था, और कुछ समय बाद दोबारा लगा दिया गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग ग्राम पंचायत मूंगाणा सरपंच ने की। विधायक गौतमलाल मीणा ने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। शांति देवी ने बताया कि बुधवार रात को डिलीवरी के लिए परिजनों के साथ मूंगाणा के राजकीय अस्पताल में गए, तो वहां पर उपस्थित कार्यरत नर्स ने डिलीवरी यहां नहीं होने की कहकर बांसवाड़ा रैफर करने की बात कही। इस पर परिजनों ने मूंगाणा में ही डिलेवरी कराने का आग्रह किया तो नर्स ने उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

ऐसी कोई घटना नहीं हुई

लेबर रूम में जेंट्स आ गए थे, उनको बाहर निकाला था, ऐसी कोई घटना नहीं हुई। संतोष कटारा, मेल नर्स, अस्पताल मूंगाणा

खबरें और भी हैं...