धरियावद | भाजपा युवा मोर्चा ने पोखरण परमाणु शक्ति परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ पर शौर्य कलश यात्रा के दूसरे दिन धरियावद मुख्यालय पर विधायक गौतमलाल मीणा, प्रधान रूपलाल मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह राणावत, शौर्य कलश यात्रा संयोजक बंटी शर्मा सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही यात्रा के ग्राम पंचायत देवला पहुंचने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक बंटी शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के तहत पंचायतों में जोर शोर से स्वागत किया जा रहा है।