नटेला में प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन का अभिनंदन
धरियावद. प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन का अभिनंदन करते हुए ग्रामीण।
भास्कर न्यूज | धरियावद
ग्राम पंचायत वजपुरा के माना बावजी के नटेला में नव निर्मित केसरियानाथ मंदिर में प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन का ग्रामवासियों ने सम्मान समारोह में स्वागत किया। गांव के सरपंच देवीलाल मीणा, नारू भोपा जी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने तिलक, माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। प्रतिष्ठाचार्य जैन ने आमजन को व्यसन मुक्त रहने का आग्रह किया और भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान श्रेष्ठी करणमल सेठ, धनपाल वक्तावत, महेंद्र अणदावत, गजेंद्र डागरिया, भागचंद शास्त्री, विशाल जैन, पवन जोदावत, जितेंद्र सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।