- Hindi News
- National
- पारसोला : मानपुर शिविर में 17 बंटवारे, 35 नामकरण, 30 पट्टे और 15 गैस कनेक्शन बांटे
पारसोला : मानपुर शिविर में 17 बंटवारे, 35 नामकरण, 30 पट्टे और 15 गैस कनेक्शन बांटे
पारसोला. न्याय आपके द्वार शिविर में बिजली के कनेक्शन बांटते अतिथि।
पारसोला | धरियावद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मानपुर में न्याय आपके द्वारा शिविर लगाया गया। जिसमें नामकरण 35, शुद्धिपत्र 3, बंटवारे 17, इंद्राज दुरुस्ती 5, आबादी भूमि के पट्टे 30, मृत्यु प्रमाण पत्र 6, उज्जवला गैस कनेक्शन 15, लाइट कनेक्शन 51, विवाह पंजीयन 01, पैंशन 4, पालनहार 1, खाद्य सुरक्षा 10 सहित कई प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता सरपंच आशीष मीणा ने की। मुख्य अतिथि धरियावद पंचायत समिति प्रधान रूपलाल मीणा शिविर प्रभारी एसडीएम वर सिंह गरासिया, तहसीलदार भीम सिंह शक्तावत, विकास अधिकारी रमेश कुमार धनदे, सीडीपीओ पंकज द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राणावत, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री तेजाराम मीणा, उप सरपंच रामचंद्र मीणा, पूर्व सरपंच केशु भाई मीणा, कालूलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश हरमोर, एलडीसी प्रकाश मीणा पंचायत सहायक शांतिलाल मीणा, नाथूलाल मीणा, मौजूद रहे।