शौर्य कलश यात्रा को रवाना किया, गांवों में भ्रमण कर शौर्य दिवस मनाएंगे
धरियावद | भाजपा युवा मोर्चा ने पोखरण परमाणु शक्ति परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शौर्य कलश यात्रा की शुरूआत की। धरियावद पंचायत समिति परिसर से विधायक गौतमलाल मीणा के निर्देश पर शौर्य कलश यात्रा को प्रधान रूपलाल मीणा, लसाडिय़ा प्रधान कन्हैयालाल मीणा, जिला महामंत्री अजीत मल दोशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राणावत, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी ने पार्टी का झंड़ा दिखाकर रवाना किया। युवा मोर्चा के बंटी शर्मा ने बताया कि शौर्य कलश यात्रा प्रथम दिन गाडरियावास, खुंता, मूंगाणा, पारसोला, भरकुंडी और बोरिया में पहुंची जहां भाजपा समर्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
शौर्य कलश यात्रा का स्वागत
मूंगाणा | युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को पोखरण में परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर कस्बे के रामदेव चौराहे पर शौर्य कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री महेश शर्मा, ओमप्रकाश जैन, देवेंद्र पंचाल, पदम रजावत, राजेंद्र शर्मा, सुनील जैकणावत, किशनलाल मीणा, यशवंत शर्मा, लोकेश भारद्वाज, रामलाल मीणा, कन्हैयालाल गायरी, हनी टेलर, वासुदेव लबाना, सरपंच हरिश्चंद्र मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।