खुज नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
खुज नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
धरमपुरी | तारापुर चौराहे से आगे फतियापुर फाटे की ओर खुज नदी के पानी में सुनसान इलाके में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। नदी के पास खेत मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र में शव मिलने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव करीब 2-3 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह से सड़-गल चुका है, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शरीर पर काली शर्ट एवं नीले रंग की जिंस है। हाथ पर अशोक मलका ॐ लिखा है। आंख एवं सिर के पीछे चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।