पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणपति घाट जीर्णशीर्ण होने से श्रद्धालुओं ने घाट से हटकर किनारों पर किया स्नान

गणपति घाट जीर्णशीर्ण होने से श्रद्धालुओं ने घाट से हटकर किनारों पर किया स्नान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमावस्या पर बेंट संस्थान स्थित नर्मदा की बड़ी धारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नर्मदा में डूबकी लगाकर बिल्वामृतेश्वर महादेव के दर्शन किए। गणपति घाट जीर्णशीर्ण होने से श्रद्धालुओं ने घाट से हटकर किनारों पर स्नान किया। बेंट संस्थान स्थित क्षतिग्रस्त घाट में पड़े गड्ढों को देख श्रद्धालुओं ने घाट के बजाय नर्मदा किनारे स्नान करना बेहतर समझा। कुछेक श्रद्धालुओं ने टूटे घाट पर स्नान भी किया। घाट की जीर्णशीर्ण स्थिति की जानकारी के बाद भी प्रशासन अनदेखी कर रहा है। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घाट में पड़ी खोह के कारण पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई बार शव मिले ही नहीं। प्रशासन बेंट संस्थान में क्षतिग्रस्त घाट को सुधारने के लिए जलस्तर कम होने से समय होने के बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

जागीरदार सेवा समिति ने लगाया प्याऊ :

प्रति अमावस्या को जागीरदार सेवा समिति नर्मदा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर के मुख्य जवाहर मार्ग पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था करते है। समिति सदस्य आपस में खर्च वहन कर श्रद्धालुओं के लिए ताम्बे के ग्लास में पानी पिलाकर लोगों की प्यास बुझाते आ रहे है। जो सिलसिला लगातार जारी है।

घाट के किनारे स्नान करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...