बच्चों के लिए टेलेंट शो का आयोजन 16 अप्रैल को होगा
बच्चों के लिए टेलेंट शो का आयोजन 16 अप्रैल को होगा
धरमपुरी | नगर व क्षेत्र के बच्चों के लिए टेलेंट शो का आयोजन 16 अप्रैल की शाम राजबाड़ा चौक पर होगा। प्रतियोगियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। आयोजक निमाड़ कैंब्रिज हायर सेकंडरी स्कूल धामनोद है। शो के प्रभारी पवन माली ने बताया आयोजन नगर व क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन और मंच देने के उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है। शो में भाग लेने के लिए संस्था के स्थानीय बस स्टैंड कार्यालय पर नामांकन फाॅर्म जमा करना होगा। शो में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, कहानी, मिमिक्री, वादन, योगासन में भाग ले सकते है। जिसमें पुरस्कार भी रखे गए है। संस्था के संचालक संजय पंवार ने बताया शो के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए शीघ्र सूचना दी जाएगी। टेलेंट शो गांवों में छूपी प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना कार्यक्रम का उद्देश्य है। संस्था प्राचार्य संतोष कुमावत ने अधिक से अधिक बच्चों को शो में भाग लेने की अपील की। जानकारी के लिए पालक और विद्यार्थी मोबाइल नं. 9977154402 पर संपर्क कर सकते है।