पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनगर भारूड़ समाज अध्यक्ष ने 76 नाबालिग जोड़े हटाए, 29 का कराया सामूहिक विवाह

धनगर भारूड़ समाज अध्यक्ष ने 76 नाबालिग जोड़े हटाए, 29 का कराया सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरमपुरी. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह की बेदी के सामने बैठे धनगर समाज के वर-वधू।

सोने का मंगलसूत्र, पायजेब-बिछुड़ी सोने और चांदी की रकमें दी

धरमपुरी में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में मुख्यमंत्री के हाथों से गोटा चांदी के आभूषण देने का मामले का भास्कर में खुलासा हुआ था। जिसके बाद आभूषण प्रदाय करने वाली एजेंसी पर भोपाल जिले में प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके उलट धनगर समाज ने नियमानुसार 5 हजार में सोने का मंगलसूत्र, पायजेब और बिछुड़ी सभी असली सोने और चांदी की रकमों के साथ बर्तन भी दिए।

समिति ने जांच करवाई

विवाह के लिए 105 जोड़ों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें पांच जिलों के आवेदन थे। लेकिन प्राप्त आवेदनों की समिति की जांच में 76 जोड़ों में वर या वधू की उम्र कम होने से जोड़े को अपात्र घोषित कर आयोजन से बाहर रखने के साथ उन्हें बालिग होने पर ही विवाह करने के लिए हिदायत दी गई। साथ ही परिजन को भी समझाया।

खबरें और भी हैं...