पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुबां से कुछ ना बोले पर तिरंगा जानता सब है

जुबां से कुछ ना बोले पर तिरंगा जानता सब है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुझे सम्मान देने को सजाया तीन रंगो में, मगर अपमान भी किया तुमने दगों में…। कभी थे गोधरा के घर मेरे अरमान के आंसू, कभी गुजरात की आहे वो अक्षरधाम के आंसू..। ये आंसू की इबारत को मेरी आंखो ने गाया है. कभी रोया हूं मैं चुपके, कभी मुझको रूलाया है..। कभी सुलगा हंू भीतर को, कभी बाहर जलाया है…। जलानों वालो की तासीर को पर जानता सब है, जुबां से कुछ ना बोले, लेकिन तिरंगा जानता सब है.. । नगर के राजबाड़ा चौक पर आयोजित निमाड़ केब्रिज हायर सेंकड़री स्कूल धामनोद के टेलेंट शो में धेगदा की बालिका प्रेरणा जायसवाल ने तिरंगे की व्यथा पर कविता पाठ का टेलेंट दिखाया। जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खुब सराहा। कार्यक्रम सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। जयश्री पाटीदार, दिव्या कर्मा, अथर्व शर्मा, चंदन सेन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समुह गान आयुष कर्मा, जिया चौहान व वंशिका वर्मा ने प्रस्तुत किया। एकल नृत्य में आयुषी यादव, चांदनी भगोरे ने भाग लिया। नगर की प्रतिभाओं में नृत्य गायन और कविता पाठ में प्रेरणा जायसवाल धेगदा, स्नेहा ठाकुर, चेतन विष्वास, दक्षराज ठाकुर ने भाग लिया।

विभिन्न नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम अनुश्री गुप्ता, राजलक्ष्मी सिंह, विजय गु्रप, हर्षिता वास्केल, वेदांशी व्यास, रेवाश्री गुप्ता, पंकज कटोरे शो में तृतीय व सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। मध्यप्रदेश को लेकर बच्चों से प्रश्नमंच के माध्यम से प्रश्न भी पूछे गए।

टेलेंट शो में धेगदा की बालिका प्रेरणा जायसवाल ने तिरंगे की व्यथा पर कविता पाठ का टेलेंट दिखाया

धरमपुरी. टेलेंट शो में प्रस्तुति देती बालिका।

आयोजन के लिए दी बधाई

मुख्य अतिथि संजय सोनी थे। अध्यक्षता संस्था संचालक संजय पंवार, विशेष अतिथि नपं उपाध्यक्ष तिलोक पिपले, सादिक पहलवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, असलम जमींदार, एसआई संतोष पाटीदार, साबीर शेख थे। स्वागत भाषण प्राचार्य संतोष कुमरावत ने दिया। मुख्य अतिथि ने आयोजनकर्ताओं को बधाई के साथ नगर में आयोजन के लिए साधुवाद दिया। संस्था संचालक पंवार ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में राहुल, मोहित विश्वकर्मा, लखन पटेल, पूजा यादव, अरूण पुरी गोस्वामी, पूजा राठौर, किरण खैरनार, भूपेंद्र चौहान, प्रशांत दास, अमित द्विवेदी ने बारी- बारी से किया। आभार संस्था के उप प्राचार्य विशाल पाटील ने माना।

खबरें और भी हैं...