पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजाद अध्यापक संघ ने लंबित मांगों के निराकरण के लिए विधायक को ज्ञापन दिया

आजाद अध्यापक संघ ने लंबित मांगों के निराकरण के लिए विधायक को ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूधी. अध्यापक संवर्ग ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को दिया ज्ञापन।

दूधी | आजाद अध्यापक संघ मप्र के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल व प्रांतीय निर्णयानुसार अध्यापक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों व समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम विधायक कालूसिंह ठाकुर को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री के 21 जनवरी 2018 में किए वादे के मुताबिक अध्यापक अब शिक्षक होंगे तथा अप्रैल अंत तक शिक्षा विभाग द्वारा आदेश निकाले जाएंगे। अभी तक आदेश नहीं मिलने व समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर धरमपुरी व नालछा ब्लॉक के आजाद अध्यापक संघ के अध्यापकों ने प्रांतीय विधि सलाहकार सुफल तिवारी के नेतृत्व में सिमराली पहुंचकर विधायक ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। रामू कासदे, देवराज ठाकुर, आशा मंडलोई, सरोज राजपुरोहित, झल्ला बडूक्या, शीला सिसौदिया, कमल ठाकुर, सौदान ठाकुर, महेंद्र जोरेवाल आदि मौजूद थे। विधायक ने आश्वस्त किया कि आपकी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर आदेश निकलवाए जाएंगे। जानकारी आजाद अध्यापक संघ के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र ने दी।

खबरें और भी हैं...