पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लुन्हेरा में घर व किराना दुकान में चोरी

लुन्हेरा में घर व किराना दुकान में चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टवलाई | लुन्हेरा के रामनारायण पिता मिश्रीलाल राठौड़ के घर चोरी हो गई। बदमाश मुख्य द्वार के चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। सेकंड फ्लोर पर सो रहे परिवार के कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर सामने के कमरे में रखी बिस्तर पेटी एवं अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत 62 हजार रुपए नकदी ले गए। इसी प्रकार असलम पिता शरीफ किराना दुकान में भी वारदात कर तेल के डिब्बे व काजू बादाम सहित 5 हजार नकदी ले गए। घटना की सूचना सोमवार सुबह मिलने पर धरमपुरी टीआई कुशल सिंह रावत गांव पहुंचे। मौका मुआयना कर जांच शुरू की। लुन्हेरा बुजुर्ग के गब्बा ग्रुप के यहां भी चोरी हुई। जिनके यहां 1991 से अभी तक आठवीं बार चोरी हुई है। गब्बर के पौते हेमंत राठौर ने बताया घर में 8 बार चोरी होने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...