पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्व रोजगार के लिए दिया ऋण, पुराने हितग्राहियों की लिमिट दोगुना की

स्व-रोजगार के लिए दिया ऋण, पुराने हितग्राहियों की लिमिट दोगुना की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन की मंशा अनुसार स्व-रोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार, मप्र शासन एवं बैंक आॅफ इंडिया के संयुक्त उपक्रम स्थानीय नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने पहल कर विशेषकर युवती, महिलाओं और युवाओं को न केवल ऋण उपलब्ध करवाया बल्कि समयावधि में ऋण जमा करने वाले हितग्राहियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया।

स्थानीय नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने ग्राहक मिलन समारोह आयोजन किया। जिसमें सफल पुराने हितग्राहियों की सीसी लिमिट को दुगुना किया। वहीं स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नए युवक-युवतियों को चिह्नांकित कर ऋण उपलब्ध करवाया। एकलरा की रेखा सुनील जायसवाल ने बताया दो वर्ष पूर्व उसने जनरल स्टोर्स शुरू करने की कल्पना की। बैंक में मिलकर छोटा व्यवसाय घर पर शुरू किया। अच्छे खाते का चलन देखकर बैंक ने रेखाबाई को व्यवसाय बढ़ाने के लिए ऋण दोगुना कर दिया। युवती दीपिका भगोरे को ब्यूटी पार्लर के लिए लोन दिया। शाखा प्रबंधक ओपी सोलंकी ने बताया रजनीबाई को किराना व्यवसाय के लिए, अब्दुल को कपड़ा व्यवसाय के लिए, जुबेर को टेलरिंग शाॅप बढ़ाने के लिए, नारायण गुप्ता को चाय दुकान के लिए, परसिया सेटू को स्क्रेप व्यवसाय के साथ सरस्वती स्व- सहायता समूह सुलगांव को डेयरी खोलने के लिए ऋण उपलब्ध कराया। अतिथि उन्नत किसान व जनप्रतिनिधि राजेंद्र सोलंकी, पेट्रोल पंप व्यवसायी विकास पाटीदार, सफल किसान आबिद खान ने स्व रोजगार शुरू करने वाले और बेहतर व्यवसाय संचालित करने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया। संचालन बैंककर्मी गौतम कुमार ने और बैंक के सुरेश पाटीदार ने उपस्थितों का आभार मानते हुए बताया पश्चिम मप्र के 14 जिलों में कार्यरत बैंक की सभी 406 शाखाओं में मंगलवार को ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किए गए।

शील्ड देकर किया सम्मान

पड़ियाल |
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा पड़ियाल में ग्राहक सेवा दिवस मनाया। समय पर ऋण अदा करने वाले नियमित ग्राहकों को शाखा ने शील्ड देकर सम्मान किया। विभिन्न योजना में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत किया। प्रतिनिधि भूपेंद्र अलावा, राजाराम अलावा, दिनेश अलावा, भायसिंह असाड़े, महेंद्र अलावा, हरेसिंह अलावा समेत समूह की महिलाएं मौजूद थी।

दीपिका का सम्मान करते सफल उद्यमी।

खबरें और भी हैं...