रोजगार मेले में 804 युवाओं को मिला अवसर
बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित रोजगार- स्व-रोजगार मेले का आयोजन जिला प्रशासन ने किया। सांसद, विधायक के इंतजार के बाद नहीं आने की सूचना के बाद करीब एक घंटा देरी से कार्यक्रम शुरू हुआ। हालाकिं मेले में की गतिविधियां समय से शुरू हो गई थी। विकासंखंड स्तरीय रोजगार- स्वरोजगार एवं कौशल विकास मेले में 4 निजी कंपनियों ने 60 युवाओं को आॅफर लेटर दिया। वही 44 युवाओं को उनकी पसंद के अनुसार निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए चुना गया।
करीब 600 युवाओं ने शासन की विभिन्न योजनाओं में स्व- रोजगार के आवेदन किया। मेले में एसडीएम बी सोलंकी ने सभी विभागवार योजनाओं में आए आवेदनों पर शीघ्र प्रकरण बनाकर युवाओं को स्व-रोजगार में मदद करने की समझाईश अधिकारियों को दी। वहीं उन्होने विभागों जवाबदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर वे नाराज दिखें। अतिथि जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष तिलोक पिपले, राकेश कुमरावत पार्षद हेमलता वर्मा, अखिलेश जगताप, देवकन्या मुकाती, ममता वर्मा, नरेंद्र सेन थे। अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत सीईओ बी सिसौदिया, उत्कृष्ट प्राचार्य नीता श्रीवास्तव, बीईआं नीरज अब्राहम ने किया। रोजगार मेले के लिए जनपद पंचायत में करीब 1000 पंजीयन किए गए थे। मेले के दौरान भी बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से युवक, युवतियाें ने शामिल होकर पंजीयन कराया। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र पीथमपुर की प्रबंधक संध्या बामनिया ने योजनाओं की जानकारी दी। सोनिका कटारा जिला प्रबंधक रोजगार एवं कौशल उन्नयन धार ने बताया कि वियरिट ग्लोबल लिमिटेड ने 3, महिमा फायबर्स प्रायवेट लिमिटेड ने 5, मराल ओवरसीज लिमिटेड ने 10, द किंग्स इंटरनेशन ने 31 और शिव शक्ति ग्रुप आॅफ कंपनीज ने 11 युवाओं को आॅफर लेटर दिया।
संचालन विजय शर्मा खलघाट ने किया। जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते, मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से रामेश्वर पाटीदार, खादी बोर्ड से आलोक कुमार जोशी, नगर परिषद से सज्जनसिंह बघेल, भीमसिंह चौहान, आयुष विभाग से डाॅ. चम्पालाल पांचुरेकर आदि मौजूद थे। एसडीएम सोलंकी ने निजी कंपनियों के अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्व-रोजगार के लिए आवेदन
जिला व्यापार एंव उद्योग विभाग 180, जनपद पंचायत धरमपुरी 123, आदिवासी वित्त निगम को 82, सामुदायिक स्वास्थ्य 46, जिला अंत्यव्यवसायी 48, नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद 19, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण 44, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत धार 116, आइटीआई धामनोद 42 और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विभाग से 44 युवाओं ने संपर्क कर रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर प्राप्त किए।
उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार व स्व-रोजगार के लिए लगाया शिविर
धरमपुरी . रोजगार मेले में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम।