पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिस्तौल लेकर आए 15 बदमाशों ने दो जगह की लूट, डेढ़ लाख का माल ले गए

पिस्तौल लेकर आए 15 बदमाशों ने दो जगह की लूट, डेढ़ लाख का माल ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाने से मात्र दो किलोमीटर दूर गांव देगांवा में तीन दिन पहले हुई डकैती के मामले में पुलिस ने अब तक प्रकरण ही दर्ज नहीं किया। वहीं डोंगरी में किशोर के घर हुई डकैती की जानकारी होने से पुलिस इनकार कर रही है। दोनों ही घटनाएं शनिवार रात 12.30 बजे की है। 15 से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने देगांवा में कलाबाई पुजेंसिंग के घर धावा बोला था।

कलाबाई ने बताया वह घर के बाहर सो रही थी तभी 5-6 बदमाश आए। दोनों हाथ पकड़कर पिटाई की। मैं भाग कर सामने गलसिंह के मकान में घुस गईं। पास में सो रहे पति पुजेंसिंह घर में सो रही बेटी आरती के कमरे में दौड़े। जबकि डकैत कमरे की खिड़की दरवाजों पर पत्थर से वार कर रहे थे। तब कमरे का दरवाजा खोल कर पुजेंसिंह को दरवाजे के पीछे दबा दिया। आरती ने पुलिस को डॉयल 100 पर फोन किया। एक बदमाश ने आरती के बाल पकड़कर पिस्तौल सिर पर लगा दी। साथी बदमाशों ने घर में कपड़ों में रखे मंगलसूत्र, चेन, टाॅप्स, झुमकी लगभग 30 ग्राम सोने और चांदी का कंदौरा, पायजेब करीब 750 ग्राम, आठ हजार नकद निकाल लिए। एक एंड्रायड फोन भी ले गए। कलाबाई के पिता मुकुटसिंह बीच-बचाव में आने लगे तो पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे उनके पैरों में चोटें आई। सामने बने गलसिंह के मकान में शादी में से आए रिश्तेदारों युवाओं ने बाहर निकलने की हिम्मत दिखाई तो बदमाशों ने गोफन से पत्थर चलाए। पास के दो घरों पर पत्थर बरसाए। कलाबाई की आवाज सुन करीब 150 फीट की दूरी पर गांव से लगे मकान से किसी ने बदमाशों की सूचना गांव में चल रहे शादी कार्यक्रम में दी। गांव वालों के आने पर बदमाश खेतों के रास्ते भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस देरी से पहुंची। बदमाशों ने दूसरा धावा खेतों के रास्ते डोंगरी में गांव के बाहर किशोर के मकान पर बोला। बाहर सो रहे किशोर के घर में घुसे। कांच टूटने की आवाज सुनकर किशोर घर तरफ गया। बदमाशों ने उस पर पत्थर बरसाए। बदमाश यहां से एटीएम कार्ड और 5 हजार नकद ले गए। थाने हेड मोहर्रिर राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आवेदन लिया है। प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

देगांवा, डोंगरी में दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं, एक घटनास्थल थाने से 2 किमी दूरी पर

देगांवा की वारदात में घायल कलाबाई चोट दिखाती हुई। पास में पुत्री आरती।

खबरें और भी हैं...