पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो कुपोषित बच्चे मिले, अब शिविर में होगा उपचार

दो कुपोषित बच्चे मिले, अब शिविर में होगा उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कालीबावड़ी

उमरबन ब्लाॅक की कालीबावड़ी पंचायत के बियाबानी व धरमपुरी ब्लाॅक की पंचायत बहादरा में बच्चे कुपोषित है। जिनका अब कुपोषित बच्चों के शिविर ने उपचार होगा। दोनों ही बच्चों का किसी भी प्रकार का टीकाकरण नहीं हुआ है। जिससे शासन द्वारा कुपोषण मिटाने के दावे खोखले साबित हो रहे है।

इमली चौक पर ग्राम बंदाव की रहने वाली महिला जो ठीक से अपना नाम नहीं बता पाई उसका चार वर्ष का बच्चा कुपोषण का शिकार है। वह गत वर्ष से बियाबानी के रहने वाले करण के साथ रह रही है। बच्चा चार साल का होकर पांच किलो का है। वहीं सेवंता बाई पति महादेव नि. खेरवा भील मोहल्ला ब्लाॅक उमरबन का बच्चा भी कुपोषित है। सेवंता ने बताया छह माह पूर्व घर पर ही प्रसूति हुई थी। फर्जी डाक्टरों के यहां इलाज कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ। जब उसका वजन शासकीय प्रसूति गृह में ले जाकर कराया तो छह माह के बच्चे का वजन मात्र ढाई किलो निकला। इसकी सूचना जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कुलदीप नाग, महिला बाल विकास की सेक्टर सुपरवाइजर दुर्गा अलावा को दी जो उन्होंने आंबा कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता को भेजा। बियाबानी के फलिए में सेवंता बाई का मायका होकर ससुराल खेरवा भील मोहल्ला है। वही बंदाव की रहने वाली दूसरी महिला जो हाल फिलहाल सेवंता के मायके के पास ही रहती है। जिन्हें गोली दवाई देकर कुपोषित बच्चों को शिविर ने लाने की सलाह दी। जहां उनका उपचार हाेगा। दोनों ही बच्चों का किसी भी प्रकार का टीकाकरण नहीं हुआ है।

कुपोषण का शिकार बालक।

खबरें और भी हैं...