धामनोद. मंडी में किसानों के लिए ठंडाई की व्यवस्था की।
धामनोद | कृषि उपज मंडी में प्रशासन ने किसानों के लिए 30 जून तक प्रतिदिन ठंडे पेय पदार्थ की व्यवस्था की है। चिलचिलाती गर्मी में प्रतिदिन डॉलर चने के करीब 400 वाहनों की आवक हो रही है। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए मंडी सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मंडी अध्यक्ष कृष्णा पाटीदार ने यह पहल शुरू की है। व्यापारी प्रतिनिधि शिव काका, अनाज संघ के पूर्णाशंकर मैनेजर, किसान संघ के वल्लभ पाटीदार, नवनीत शुजालपुर, बंसीवाला इंदौर, पप्पू भाई, महेश धरमपुरी, विनोद अग्रवाल खलघाट, गोपाल बरूफटक, शैलेंद्र सिंघल, सब्जी व्यापारी तिलोकचंद बिखरोन समेत किसान व व्यापारी मौजूद थे।