पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइन डलने के बाद भी नहीं मिल रही बिजली, विभाग ने मीटर लगाना शुरू कर दिया

लाइन डलने के बाद भी नहीं मिल रही बिजली, विभाग ने मीटर लगाना शुरू कर दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत धेगदा के काकड़पुरा व ग्राम पंचायत मुंडला के औसरीपुरा दोनों मजरों में 24 घंटे वाली बिजली नहीं पहुंची है। रहवासियों ने खेत फीडर से तार बिछाकर घर तक लाए है। दोनों मजरों में करीब 60-70 आदिवासी परिवार निवासरत है। बिजली कंपनी ने अब मीटर लगाना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बिजली कंपनी के जेई ठेके पर काम देना बताकर शीघ्र ही काम पूरा करने का दावा कर रहे है।

रहवासी राहुल, अजय, गणेश, भारत ने बताया 24 घंटे बिजली वाली लाइन तो डाल दी है। किंतु हमारे मजरों में आज भी खेतों से लाइन लाकर घरों में बिजली जला रहे है। खेतों की लाइन सिर्फ दस घंटे ही मिलती है। जो एक हफ्ते दिन में सुबह आठ से शाम छः बजे तक तो एक हफ्ते रात दस से सुबह आठ बजे तक ही चलती है। ऐसे में हमें दोनो ही शिफ्ट में शाम छः से रात दस बजे तक अंधेरे में ही रहना पड़ता है। दिन की शिफ्ट में रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। दिनभर मजदूरी कर शाम को करीब छः बजे घर पहुंचते हैं। ऐसे में खाने सहित अन्य काम अंधेरे में करने पड़ते है। पिछले एक साल से लाइन डालने का काम चल रहा है। अब तो खंबे गाड़कर तार भी तान दिए हैं। किंतु लाइन चालू नहीं हुई। रहवासी धरमपुरी बिजली कार्यालय भी गए। जेई अवधेश अहिरवार ने ठेकेदार का काम होना बताकर हम कुछ नहीं कर सकते बोल कर पल्ला झाड़ लिया। अब विद्युत मंडल ने मीटर लगाए है। जिसके लिए रहवासियों ने जेई से बात भी कि थी कि पहले 24 घंटे वाली लाइन चालू करवा दो लाइन चालू होते ही हम कनेक्शन लेकर मीटर लगवा लेंगे। इस पर जेई अहिरवार ने बताया पोल व लाइन डालने का कार्य ठेकेदार कर रहा है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। वहां एक-दो दिन का ही काम बाकी है। जिसे लेकर ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने का कह दिया है। जहां तक मीटर लगने की बात है। वो तो लगेंगे, जो भी एलटी लाईन पास होगी उससे कनेक्शन देकर मीटर लगाएंगे।

इधर खेतों पर 10 घंटे नहीं मिल रही बिजली, किसान ऑफिस पहुंचे

धेगदा. पिछले आठ दिन से मेंटेनेंस के नाम पर किसानों को दस घंटे भी बिजली नहीं देने से परेशान किसान मंजर पाटीदार, नारायण पाटीदार सुंद्रैल, किसान संघ के वल्लभ पाटीदार, गणेश पाटीदार, विकास पाटीदार धेगदा, देवेन्द्र पाटीदार पेड़वी सहित तीन चार गांवों के किसान धरमपुरी बिजली कार्यालय पहुंचे। जेई अवधेश अहिरवार से मिले। किसानोंं ने बताया पिछले आठ दिनों से खेतों व नर्मदा की लाइन सात आठ घंटे ही चल रही है। तापमान 45 डिग्री के आसपास होने से करेला, खीरा ककड़ी और कपास की फसल को सख्त पानी की जरूरत है। फसल खराब हो रही है। आठ घंटे की बजाय कम समय बिजली मिल रही है। जो सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं है। किसानो ने जितने समय मेंटेनेंस किया जाता है उतने घंटे ज्यादा बिजली देने की मांग की। अहिरवार ने कहा कि अभी लोड बढ़ गया है। साथ ही मेंटेनेंस कार्य भी चल रहा है। एक दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा किसान पाटीदार पेड़वी ने रविवार शाम को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...