पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 युवाओं को निजी सिक्युरिटी एजेंसी ने शिविर लगाकर किया चयनित

10 युवाओं को निजी सिक्युरिटी एजेंसी ने शिविर लगाकर किया चयनित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन की मंशा अनुसार युवाओं के लिए हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य को लेकर जनजातीय कार्य विभाग ने निजी सुरक्षा एजेंसियों में युवाओं को रोजगार दिलवाने की पहल शुरू की। शिविर में 10 युवाओं को चयनित किया। सरदारपुर, धार और बदनावर में भी भर्ती शिविर लगेगा। शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जनजातीय कार्य विभाग ने एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के सहयोग से बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया। सुरक्षा एजेंसी के ब्रजमोहन नीमच ने बताया शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगाया। जिसमें 14 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। भर्ती में 10 उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण और सुपर वाइजर अधिकारी पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण आहर्ता के साथ आयु सीमा 20 से 36 वर्ष, ऊंचाई 168 से 170 सेंटीमीटर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। शिविर में शामिल 14 में से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया। सुरक्षा एजेंसी युवाओं को प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीयकृत बैंकों, उद्योगिक प्रतिष्ठान व निजी कंपनियों में तैनाती करेगी। वेतन करीब 9 से 12 हजार होगा। एक माह के प्रशिक्षण के बाद चयनित युवाओं को एसआईएस इंडिया लिमिटेड में नियुक्त दी जाएगी। एजेंसी के अधिकारी ने बताया शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर में, 20 मई को उत्कृष्ट विद्यालय धार और 21 को उत्कृष्ट विद्यालय बदनावर में भर्ती शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगें। इच्छुक 10 वीं उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण अंकसूची की छायाप्रति, दो फोटो और आधार कार्ड के साथ भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।

परीक्षण करता एजेंसी का अधिकारी।

खबरें और भी हैं...