पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध रेत खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस तो जेसीबी संचालक ने की आरक्षक से मारपीट

अवैध रेत खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस तो जेसीबी संचालक ने की आरक्षक से मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मान संगम मंदिर के पास चरनोई भूमि से रेत खनन जारी है। रेत माफिया की दबगंई के बल पर मंदिर के पास की चरनोई भूमि से बेखौफ रेत निकाली जा रही। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत ने कलेक्टर और खनिज विभाग को शुक्रवार को भी की। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चूके है कि अवैध रेत खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिस वालों के सामने आरक्षक की जाति सूचक शब्दों के साथ आरोपी ने पिटाई कर दी। जेसीबी मशीन भी छुड़ा कर ले गया। हालाकिं पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा दिया।

अवैध रेत खनन को लेकर फिर पुलिस महकमें को शर्मसार करने जैसी स्थिति बनी। पुलिस और कानून से बैखौफ होकर अवैध खनन आज तक पुलिस और खनिज विभाग बंद नहीं कर सका। जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। वाकया शनिवार रात का है। मुखबीर से पुलिस को मान-नर्मदा नदी के संगम के पास मान संगम मंदिर के समीप पंचायत की चरनोई भूमि से अवैध रेत खनन करने की सूचना मिली। जिसके बाद एसआई एसके पाटीदार, एएसआई एएस कटारा, प्रकाश सरोदे और आरक्षक मौके लिए रवाना हुए। मौका स्थल से पहले ही सामने से आ रही जेसीबी मशीन को पुलिस ने रोका, दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस मशीन को थाने पर लेकर चलने को कहा। आरक्षक सुनील बाइक से आगे चल रहा था। पीछे जेसीबी मशीन मालिक आरोपी विकास पिता राजेश धनगर वहां पहुंचा और जेसीबी मशीन लेकर जाने का विरोध किया। आरक्षक सुनील से जेसीबी चालक का मोबाइल देने को कहा। आरक्षक ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के सामने आरोपी विकास ने सुनील को जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी और जेसीबी मशीन को छुड़ाकर अपने साथ ले गया। पुलिस खाली हाथ थाने लौटी। आरक्षक सुनील की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 रवि झारोला के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया। ग्राम पंचायत कोठड़ा उप संरपच ने बताया ग्राम पंचायत की ओर से खनिज विभाग और कलेक्टर धार को भी अवैध रेत खनन को रोकने के लिए पत्र शुक्रवार को दिया था। जिसमें दबगई के बुते रेत का खनन किया जा रहा। कोठड़ा की चरनोई को तोड़कर रेत निकाल रहे थे।

नर्मदा- मान संगम के पास बना मंदिर।

खबरें और भी हैं...