करंट से श्रमिक की मौत कंपनी प्रबंधन पर केस
धारूहेड़ा | धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में करंट लगने से हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हाे गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सुरक्षा उपाय न रखने व लापरवाही पूर्वक कार्यप्रणाली के आरोपों के चलते कंपनी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस काे शिकायत देकर रेवाड़ी की दुर्गा कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा ने कहा कि उसके पिता अशोक कुमार धारूहेड़ा की आईएमएफ कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार को कंपनी में काम करते समय अशोक काे करंट लग गया तथा वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे मोहित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।