पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • चालक ने खुद की बजाय मृतक व्यक्ति का लिखवाया नाम, धोखाधड़ी का केस

चालक ने खुद की बजाय मृतक व्यक्ति का लिखवाया नाम, धोखाधड़ी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | धारूहेड़ा में करीब पांच माह पहले बगैर कागजात के पकड़ी गई कैंटर को पुलिस ने इंपाउंड किया तो चालक ने खुद का नाम और पता किसी मरे हुए व्यक्ति का लिखवा दिया। कैंटर को छुड़वाने के लिए जब उसके मालिक ने कागजात अदालत में डेथ सर्टिफिकेट और अन्य कागजात प्रस्तुत किए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

धारूहेड़ा में 22 दिसंबर 2017 को एएसआई धर्मबीर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक चालक भिवाड़ी की ओर से कैंटर लेकर आ रहा था, जिसने कैंटर को सड़क के बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने जब चालक से उसका लाइसेंस और गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो वह पेश नहीं सका। चालक ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी काे इंपाउंड कर लिया। उस समय चालक से नाम और पता पूछा तो उसने अलवर के कोटकासिम क्षेत्र के जोडिया निवासी दिनेश पुत्र श्रीचंद बताया। 24 अप्रैल को कैंटर मालिक अलवर के बनबीपुर निवासी जगत सिंह ने गाड़ी की सुपुर्ददारी के लिए उक्त व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में पेश किया गया। जांच में पता लगा कि चालान दिसंबर 2017 है, जबकि उक्त व्यक्ति की मृत्यु 30 अगस्त 2017 को ही हो चुकी है। एएसआई धर्मबीर को अदालत ने तलब करके मामले के बारे मे जानकारी ली तो धर्मबीर ने उक्त नाम और पता लिखवाने बारे बताया। अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...