वरला तहसील ग्राम धवली में चौहान परिवार के दादा की पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। धवली नाहरसिंग फल्या में रतन चौहान और खुमसिंग चौहान के दादा गेंदिया बाबा की 9वीं पुण्यतिथि पर समाजजन व चौहान परिवार के लोग ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में मुकेश डुडवे, आपसिंग पटेल, बारका भाई, डॉ शांताराम खरते, करण खरते, मोहन चौहान, रोशनी चौहान माता पिता की सेवा को ही सर्वोपरि मानते हूए समाज मे इस प्रकार के आयोजन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से हरदान भाई, मोहन भाई कुमार सरपंच खोकर अम्बा पटेल, रुमालसिंग, वन मंडल धवली से डिप्टी रेंजरजी एस पटेल, राजाराम मेहता गेरुघाटी आदि से समाजजन उपस्थित हुए। सामाजिक कार्य शादी ब्याह, पुण्यतिथि अन्य आदिवासी इसी उद्देश्य से चौहान परिवार के मुख्य खूनसिंह चौहान एवं योगगुरु रतन चौहान द्वारा आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यों में वृक्षारोपण किया गया। सामाजिक कार्यों में वरला तहसील क्षेत्र से लगे ग्राम महाराष्ट्र के ग्राम मल्टी, वैजापुर, करजानिया, नागलवाड़ी बोराअजंटी सहित अन्य ग्रामों में चौहान परिवार पहुंचकर वहां पर होने वाले सामाजिक कार्यों में वृक्षों का महत्व बताकर पौधरोपण कर रहे है।