और इधर.... पात्र 13 विद्यार्थियों को दी साइकिल
बड़वानी | मंगलवार को शहर के समीपस्थ भीलखेड़ा गांव बसाहट की शासकीय मावि के 13 विद्यार्थियों को साइकिलेंं दी गई। स्कूल स्टाफ ने बताया कक्षा छटवीं के पात्र विद्यार्थियों को साइकिले दी गई है। इस अवसर पर सुनीता रावत, नंदेश सोलंकी, अनारसिंह अवास्या, मनीष जोशी, उरपी अवाया, अनिता चोयल, शाला प्रबंधन समित के अध्यक्ष श्रीराम अवास्या सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।
बलवाड़ी में भी विद्यार्थियों को बांटी साइकिल
बलवाड़ी | शासकीय बालक एवं कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बलवाड़ी का साइकिल वितरण का कार्यक्रम हुआ। मंडी अध्यक्ष मनमोहन पालीवाल, बलवाड़ी की सरपंच रूपाली बियाणी, मनोज ठाकरे, उषा पाटिल, धवली प्राचार्य जीतेंद्र पालीवाल के हाथों साइकिल वितरित कराई गई। इस दौरान भूषण पाटिल, हेमंत पाटिल, वीरेंद्र सिंह, अंतर सिंह मोरे, सुमित मालवीय, श्रीराम डावर, सीकराम डावर, प्रकाश नरगांवे, सुनंदा पाटिल, सीमा वैष्णव, नीतिका पालीवाल, ज्योति बिरारे मौजूद थी। संचालन नवनीत उपाध्याय किया एवं आभार प्रेमसिंह माला ने माना।