पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

12 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धवली | गांव के बामनिया फलिया में स्व. रलजी शंकर के निधन के बाद उत्तरकार्य पर सोमवार को योग गुरु रतन चौहान ने 12 पौधे लगाए । उन्होंने कहा पेड़ पौधे शुद्ध हवा ठंडी छांव और साथ फल भी देते हैं। हर कार्यक्रम में अपनी इच्छा अनुसार पौधे लगाएं। इस कार्यक्रम में ग्राम के पटेल, आपसिंह भाई, नारसिंह दादा, भोमसिंह चौहान, आदिम जाति संस्था प्रबंधक राजाराम चौहान, मोहन चौहान, दारासिंह भाई, भूमिका चौहान आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि योग गुरु क्षेत्र में जन्मदिन, मांगलिक या गमी के दौरान होने वाले कार्यक्रम में पौधे लगाते हैं। इसके माध्यम से वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...