संस्था... बच्चों से सुनी कहानी, गतिविधियां जानी
धवली | बड़वानी जिले के 509 स्कूलों में भाषा शिक्षण पर प्राथमिक शालाओं में काम करते हुए पढ़ने के कौशल एवं पढ़ने की आदत का विकास करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें खेल-खेल में मनोरंजक गतिविधियों से बच्चों को सिखाया जा रहा है। गांव में शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ना, उनमें पढ़ने के कौशल का विकास करना आदि कार्य सिखाया जा रहा है। बुधवार को ग्राम पटेल फल्या में 5 दिनी शिविर के समापन संकुल अकादमिक समन्वयक राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में हुआ। अकादमिक समन्वय ने बच्चों से मिलकर कहानियां सुनी, साथ ही अब तक सीखी गए गतिविधियों पर भी बच्चों से बात की। बच्चों के पालकों ने इस सुंदर आयोजन के लिए संस्था और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और आगे भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग देने की बात कही। इस दौरान स्कूल खुलने के पहले तक बच्चों को जोड़ना और उनका प्रवेश शाला में कराना है। इस दौरान संस्था के रौनक प्रजापति एवं प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।