33केवी लाइन का तार टूटने से पेड़ जला
धवली | टांडा स्थित पुलिया के पास शुक्रवार को 33केवी लाइन का तार टूटने से चारे और पेड़ में आग लग गई। इससे एक घंटे तक मार्ग बंद रहा। गांव में शुक्रवार को सूखा पेड़ बिजली के तार पर गिर। इससे तार टूटकर गिर गया। तार गिरने से ओंकार मखना चौहान के खेत के किनारे लग पेड़ जल गया और खेत में रखे मक्की के चारे में भी आग लगी। तार गिरने से आसपास के खेत की तार फेंसिंग में भी करंट उतरा। बिजली कंपनी के कर्मचारी को फोन लगाकर सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद बिजली प्रदाय बंद किया गया। लोगों की मदद से आग बुझाई गई।