पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षण में नहीं किया जाएगा कोई उलटफेर

आरक्षण में नहीं किया जाएगा कोई उलटफेर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा से जुड़े लोगों को तोड़ने के लिए कांग्रेस कई प्रकार के हथकंडे आजमा रही है। आरक्षण व जातिवाद आदि कई प्रकार के मुद्दे उठाकर भड़काने का काम कर रहे हैं लेकिन आप लोग ध्यान रखें कि आरक्षण डॉ. भीमराव अांबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में है। इसमें कोई उलटफेर नहीं होगा।

धवली क्षेत्र के चिरमिरिया में किसान सम्मान यात्रा के दौरान ये बात पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। इसमें मंत्री आर्य ने किसानों को भावांतर व अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है कि उन्होंने क्या किया। क्षेत्र में पक्के रोड बन गए हैं। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने किसानों से कहा आप हर बार हमारा स्वागत करते हैं लेकिन इस बार मैं सभी किसान भाइयों का स्वागत करूंगा क्योंकि यह कार्यक्रम मेरे किसान भाइयों के लिए रखा गया है।

कार्यक्रम में बालिकाओं को साइकिल वितरित करते मंत्री आर्य।

साइकिल व बर्तन बांटे

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने साइकिल वितरण करते हुए बालिकाओं को पढ़-लिखकर माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही। मंत्री ने धवली में भील समाज के लिए बर्तन देने की घोषणा की। जिससे समाज में होने वाले शादी व अन्य कार्यक्रम में बाहर से नहीं लाना पड़ेंगे। बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे, संजय राठौड़, हीरालाल जाधव, ओम सोनी, सीताराम पटेल, अशोक नुवाल, नैनसिंह राठौड़, जितेंद्र पालीवाल, राजेंद्र राठौड़, राजाराम मेहता, रामलाल चौहान, प्रहलादसिंह ओरिया, विजय सस्ते, अमरदीप चौहान शामिल हुए। इसके बाद किसान यात्रा ग्राम बागदरी पहुंची।

खबरें और भी हैं...