खरकड़ी सरपंच के निलंबन पर प्रधान सचिव व विकास विभाग ने लगाई रोक
ढिगावा मंडी | डीसी डॉ. अंशज सिंह की ओर से किए गए खरकड़ी के सरपंच के निलंबन आदेशों पर प्रधान सचिव व विकास विभाग की ओर से 12 अप्रैल को रोक लगा दी गई है। दो अप्रैल काे डीसी ने खरकड़ी के सरपंच को निलंबित किया गया था। इस फैसले को लेकर सरपंच ने वित्तायुक्त के सामने अपना पक्ष रखा, जिस पर प्रधान सचिव ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी।