ढिगावा मंडी | शिव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय मेरिट व 20 ने ग्रामीण मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। साइंस संकाय में मंजू दिनेश ने 463 अंक और कला संकाय में नितेश 463 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में रवीना विजय ने 462 अंक प्राप्त किए। प्राचार्या राजबाला शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। संचालक महेंद्र शर्मा व नरेश शर्मा ने सफलता का श्रेय अध्यापकों व अभिभावको के मार्ग दर्शन और सहयोग को दिया।