अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले की गिरफ्तारी की मांग
लोहारू | बरालु गांव में सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा एससी समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इससे एससी समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने इस मामले में बरालु गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। आज समाज के लोग थाना इंचार्ज से मिले तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मिलने वालों में नम्बरदार बुधराम, पूर्व थानेदार धर्मपाल, विजय गुरावा, रोहताश आर्य, विनोद सिंघानी, उमेद सिंह, अशोक आर्य व मनोज आदि थे।