ढिगावा मंडी | ढिगावा के शिव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बारहवीं के विद्यर्थियों में 35 ने राज्यस्तरीय मेरिट, 20 ग्रामीण मेरिट में स्थान पाया। साइंस संकाय की छात्रा मंजू दिनेश ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर खंड में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य राजबाला शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल संचालक महेंद्र शर्मा व नरेश शर्मा ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों को दिया।