ढिगावा मंडी | अमीरवास के एचआरएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा के कुल 35 विद्यार्थियों में से 25 ने मेरिट में स्थान पाया। संचालक रवि श्योराण ने बताया कि आशिष ईश्वर मान ने 500 में से 460 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और दीपिका ने 500 में से 455 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।