पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीनियस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 43 बच्चों ने पाया मेरिट में स्थान

जीनियस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 43 बच्चों ने पाया मेरिट में स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिगावा मंडी | कस्बे के जीनियस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परिणाम में 43 बच्चों ने मेरिट प्राप्त किया और 58 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से पास की है। प्राचार्य राजेन्द्र यादव ने बताया कि साक्षी ढिगावा ने 500 में से 471 अंक, अन्नु पहाड़ी ने 459 अंक, दीक्षा ढिगावा ने 457 अंक, किरण ढिगावा ने 452 अंक और सुदेश बिठण ने 450 अंक लेकर विद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया। विद्यालय निदेशक अशोक शर्मा, धर्मबीर पूनिया व प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...