सुभानपुर | आंगनबाड़ी सेंटर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
सुभानपुर | आंगनबाड़ी सेंटर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संबंधी समागमों के अंतर्गत सीडीपीओ ढिलवां की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेंटर में समागम करवाया गया। सुभानपुर में करवाए गए गोद भराई समागम में विशेष तौर पर पहुंची सरपंच नीरु बाला ने कहा कि ऐसे समागमों से आम लोगों को सरकार की ओर से चलाई स्कीमों का लाभ मिलता है।