आंगनबाड़ी सेंटर जातीके में पोषण दिवस मनाया
सुभानपुर| ब्लॉक ढिलवां के सर्कल धालीवाल बेट के सभी गांवों के आंगनबाड़ी सेंटरों में पोषण दिवस मनाया गया। जिस तहत गांव जातीके के आंगनबाड़ी सेंटर में भी पोषण दिवस मनाया गया जिसमें प्रधान मंत्री वंदना योजना के फार्म भरने संबंधी बताया गया, गर्भवती महिलाओं को पूरे टीके लगवाने, समय पर चैकअप करवाने बारे भी बताया गया। सुपरवाइजर इंद्रजीत कौर ने बताया कि 9 से 15 वर्ष के सभी बच्चों को टीका स्कूल व डिस्पेंसरियों में फ्री लगेगा। इस अवसर पर सर्बजीत कौर एएनएम, लखविंदर कौर, हरजिंदर कौर, बलजीत कौर आदि उपस्थित थे।