माता बंगलामुखी मंदिर ढिलवां में भंडारा 23 को
ढिलवां | माता बंगलामुखी लंगर कमेटी की ओर से वार्षिक जयंति के संबंध में माता बंगला मुखी मंदिर बनखंडी हिमाचल प्रदेश में श्रद्धापूर्वक भंडारा लगाया जा रहा है। प्रधान राज कुमार राजू और रजिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंधी 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे राशन की गाड़ी को समाज सेवक और आप नेता करणदीप सिंह खख रवाना करेंगे। 23 अप्रैल को माता बंगला मुखी मंदिर बनखंडी में सुबह से देर शाम तक भंडारा लगाया जाएगा।