रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं, आरोपी फरार
धालीवाल बेट|ढिलवां पुलिस ने दो अलग-अलग जगह नाकाबंदी कर रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। दोनों चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ भूषण सेखड़ी ने बताया कि पुलिस टीम गांव चक्कोकी नजदीक मौजूद थे। तभी मंड क्षेत्र की ओर से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखाई दी। जब चालक ने पुलिस पार्टी के देखा तो वह ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि चालक उक्त रेत चोरी करके बेचने जा रहा था। इसी तरह धुस्सी बांध बुताला के समीप भी नाकाबंदी के दौराने रेत से भरी ट्राली को पुलिस ने पकड़ी।