पीएचसी ढिलवां में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल व आशा वर्करों से बैठक
भास्कर संवाददाता | धालीवाल बेट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढिलवां में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल और आशा वर्करों के साथ सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. जसविंदर कुमारी ने बैठक की। एसएमओ ने आए हुए स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि आम लोगों में मीजल्स और रुबेला के टीकाकरण के संबंध में फैली अफवाहों के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को स्कूलों में टीकाकरण के समय भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कल से गांवों में बच्चों को एमआर का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने माईक्रोप्लान के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डा. आशा मांगट और डा. जैसमीन मेडिकल अधिकारी विशेष तौर पर पहुंचे। डा. आशा मांगट ने कहा कि एमआर मुहिम के तहत स्वास्थ्य कर्मीयों ने बहुत अच्छा काम किया है लेकिन लक्ष्य पूरे नहीं किए जा सके। उन्होंने कहा कि एमआर के प्रति आम लोगों में पाई जा रही अफवाहें दूर करने की जरूरत है। उनके द्वारा टीकाकरण स्टोरेज कमरे का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार मेडिकल अधिकारी, बिक्रमजीत सिंह ब्लॉक एक्सटेंशन एजूकेटर, जसविंदर सिंह, मंगल सिंह, जोगिंदर कौर, शोभा रानी एलएचवी, अर्चना जोती बीएसए, आरती, रमन, धर्मवीर कौर, तरजीत कौर, सुनीता विरली, मलकीयत कौर, मनदीप कौर, रजिंदर कौर, मोहनजीत कौर मौजूद थे।