पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फास्ट फूड शरीर की ऊर्जा नष्ट करता है, हरी सब्जियां और फल ही खाएं:शर्मा

फास्ट फूड शरीर की ऊर्जा नष्ट करता है, हरी सब्जियां और फल ही खाएं:शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. कराटे का अभ्यास करतीं बेटियां।

धौलपुर। राष्ट्रीय अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर एक्सप्रेस क्लब व रोटरी क्लब द्वारा टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान के तत्वावधान में बेटियों के लिए निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय कोच माताप्रसाद शर्मा टाइगर ने कहा कि जूडो कराटे में एकाग्रता सबसे बड़ी चीज है, इसलिए इस कला को सीखने और निपुण होने के लिए एकाग्रता बनाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेटियों को फास्ट फूड खाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इसके दुष्परिणाम बहुत हैं। यह शरीर में आलस तो पैदा करता ही है साथ ही मोटापा बढ़ाता है और शरीर की ऊर्जा को नष्ट करता है। इसलिए हमें प्रकृति द्वारा दी गई चीजों फल, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने आत्मरक्षा के टिप्स बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बिना किसी हथियार के स्वयं की रक्षा करना जूडो-कराटे की विशेषता है यहां सीखने के बाद इसका नियमित अभ्यास करें और इसमें पारंगत बनें। शिविर में 60 से अधिक बेटियां प्रशिक्षण ले रही हैं। एक्सप्रेस क्लब की ओर से अंतिमा अग्रवाल भी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...