पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 99 पदों के लिए 988 आवेदन, 25 जून से होगी लॉटरी

99 पदों के लिए 988 आवेदन, 25 जून से होगी लॉटरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद में होने वाली 99 सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए कुल 988 आवेदन आए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 30, ओबीसी 120, एसटी 28 और एससी के 810 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

सफाई कर्मियों की होने वाली भर्ती में लॉटरी के लिए अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसमें भर्ती प्रक्रिया वर्गवार आयोजित होगी। सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अंत में सामान्य अभ्यार्थियों की लॉटरी निकलेगी। फिर विधवा एवं सामान्य महिला की लॉटरी निकाली जाएगी। अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 12 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 01 प्रतिशत, सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत शामिल किया गया है। नगरपरिषद परिषद के एईएन बलबीर जैन ने बताया कि सफाई कर्मियों के 988 आवेदन आएं हैं। लाटरी प्रक्रिया 25 जून से 29 जून तक लाटरी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

सफाई कर्मी भर्ती

लॉटरी के लिए अलग से बनवाया सॉफ्टवेयर, वर्गवार निकलेगी लॉटरी, आवेदन-पत्रों की छंटनी के साथ जांच शुरू

आप यूं समझिए : 100 पदों की भर्ती पर यह रहेगा वर्गीकरण

अनुसूचित जाति (16 पद आरक्षित) : 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की गणना 4.80 रहेगी। जिसका पूर्ण आरक्षण 4 पद ही रहेंगे। जिसमें से विधवा महिलाओं के लिए 8 प्रतिशत के हिसाब से एक पद आरक्षित रहेगा। एवं 03 पद सामान्य अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। परित्यकता के लिए आरक्षित 2 % पदों के हिसाब से कोई भी आरक्षित नहीं रहेगा।

अनुसूचित जनजाति (12 पद आरक्षित) : 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की गणना 3.60 रहेगी, लेकिन अनुसूचित जनजाति के अन्य वर्ग के लिए 9 पद एवं महिलाओं के लिए 3 पद ही रहेंगे। महिलाओं के लिए आरक्षित 3 पदों में विधवा, परित्यकता महिला के लिए को भी पद आरक्षित नहीं रहेगा।

अन्य पिछड़ा वर्ग (21 पद आरक्षित) : 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की गणना 6.30 रहेगी, जिसकी पूर्ण आरक्षण 06 पद ही रहेंगे। इसमें विधवा महिलाओं के लिए 1 पद आरक्षित रहेगा। 5 पद अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। परित्यकता के लिए आरक्षित 2% पदों के हिसाब से कोई भी पद आरक्षित नहीं रहेगा।

अति पिछड़ा वर्ग (1 पद आरक्षित) : किसी भी महिला का आरक्षण नहीं रहेगा।

सामान्य वर्ग (50 पद आरक्षित) : महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से 15 पद आरक्षित रहेंगे। जिसमें विधवा महिलाओं के लिए 8 प्रतिशत के हिसाब से 4 पद एवं परित्यकता महिलाओं के लिए 2 प्रतिशत के हिसाब से 1 पद आरक्षित रहेगा।

खबरें और भी हैं...