पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीषण गर्मी में भूख प्यास से पक्षी दम न तोड़ें इसलिए दाना पानी का प्रबंध करें : एडीएम

भीषण गर्मी में भूख-प्यास से पक्षी दम न तोड़ें इसलिए दाना-पानी का प्रबंध करें : एडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे मौसम में परिंदे भूख-प्यास से दम नहीं तोड़ें, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। यह बात शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों को बचाने की मुहिम के तहत राजस्थान शिक्षक एंव पंचायती राज कर्मचारी संघ की ओर से परिंडे लगाओ अभियान की शुरुआत करते हुए एडीएम हरफूल सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि पक्षियों की देखभाल एवं जीवन रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने घरों व सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर दाने पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

अभियान का शुभारंभ उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए परिंडों में पानी एवं दाना डालकर की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने गर्मी में पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडीएम यादव ने परिंडे खरीदने के लिए अपनी ओर से नगद राशि संघ के पदाधिकारियों को भेंट की। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पानी के अभाव में विलुप्त होतीं पक्षियो की प्रजाती को बचाने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी इस मुहिम में सहभागी बनकर अपने घर, स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमे नियमित रूप से पानी भरे। जिलामंत्री दिनेशचंद गुधेनियां ने बताया कि संगठन पिछले कई वर्षों से राहगीरों के लिए सार्वजनिक प्याऊ सहित परिंडे लगाने का अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि आगामी दिनों में हर कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर संघ की ओर से पांच-पांच परिंडे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा, मुन्नालाल गुर्जर,अवधेश सारस्वत, उमेश कुमार कुशवाह, मंयक पचौरी, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र यादव, फिरोज खान, दिनेश शर्मा, नीरज सिंह, रामप्रकाश गुर्जर, मनीष गोयल, कुलदीप शर्मा, रामवरन सिंह, संदीप शुक्ला, भरत सिंह आदि मौजूद थे।

धौलपुर. कलेक्ट्रेट परिसर में परिंडों में पानी डालते एडीएम व संघ के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...