कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आमजन के हितों के लिए संघर्ष करें। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जिले के प्रत्येक नागिरक तक पहुंचाएं। यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों सहित निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। साथ ही कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार लोगों के जरूरी काम भी नहीं कर पा रही है। ऐसे में हमें उनके दु:ख दर्द को समझकर चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए। इससे हमें अधिक से अधिक जनाधार मिल सके।
समारोह को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना शर्मा, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष परसादीलाल जाटव, पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट जंडेलसिंह ने भी संबोधित किया और सरकार की िवफलताएं एक-एक कर गिनाईं। पंचायत समिति प्रधान मोनू जादौन ने कहा कि प्रदेश में आमजन महंगाई से त्रस्त है। इस अवसर पर महामंत्री भरतलाल जाटव सरमथुरा, विशन चौधरी, महेश बंसल, प्रवक्ता रमन मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव सुआलाल जाटव, राजवीर मीना, रमेश साहू, दिनेश त्यागी, आशीष छारी, कय्यूम खान, जगन्नाथ कोली, अनीस खान, उपसभापति इसरार खान, पार्षद अवधेश, शैलेंद्र, रामेंद्र, बंटी कंचन, निनुआराम, बावी जगरियां, प्रशांत हुंडावाल, प्रवक्ता सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
समारोह में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना शर्मा सहित सैंपऊ ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शर्मा, राजाखेड़ा के शाकेतबिहारी शर्मा, मनियां के सुरेश कुशवाह, धौलपुर शहर के फैयाज मुन्ना ठेकेदार, धौलपुर ग्रामीण के मुकुंद चौधरी, सरमथुरा के रामलखन मीणा, बाड़ी के मोहम्मद शकील का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
धौलपुर. समारोह में ब्लॉक अध्यक्षों को सम्मानित करते कांग्रेस पदाधिकारी।