जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रप्रकाश श्रीमाली के निर्देशन में शुक्रवार को पूर्णकालिक सचिव मोहित द्विवेदी द्वारा पुलिस विधिक सेवा केंद्र कासिमपुर, सिंघावली कला, दिहौली में लगाया गया। इस मौके पर पीएलवी का औचक निरीक्षण में कासिमपुर पर पीएलवी मधू उपस्थित मिलीं जिनसे जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। वहीं विधिक सेवा केंद्र सिंघावलीकला पर पीएलवी भानूप्रताप शर्मा, दिहौली पर पीएलवी बृजेश कुमार अनुपस्थित मिले। शिविरों में सचिव द्विवेदी बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, कानूनी सेवा क्लीनिक, पाॅलीथिन के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, लोक अदालत व स्थाई लोक अदालत के लाभ, 14 जुलाई को होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्य सामान्य विधिक जानकारी दी। शिविर में पैनल अधिवक्ता रामअवतार मुदगल, पीएलवी मधु, पुलिस थाना दिहौली का स्टाफ व आमजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिला कारागृह धौलपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बंदियों के अधिकार, बाल विवाह के दुष्परिणाम, पाॅलीथिन के नुकसान, भरण पोषण अधिनियम, स्वच्छता अभियान, सर्व शिक्षा अभियान, पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं अन्य सामान्य विधिक जानकारी दी गई।
शिविर में एमजेएम धौलपुर अंकिता सिंघल, जेएम नं. 1 श्रवण कुमार मीणा, जेएम नं. 2 प्रीति सिंह, जेएम नं.3 चित्राक्षी सिंह, पैनल अधिवक्ता संतोष मिश्रा, प्रय| संस्था धौलपुर की ओर से सोनू गौड़ सहित जेल का स्टाफ मौजूद था। वहीं पैनल अधिवक्ता प्रताप सिंह गुर्जर व पीएलवी प्रभूदयाल द्वारा वार्ड नं. 12 गाड़िया लुहार बस्ती हाउसिंग बोर्ड में आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण व प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना के संबंध में शिविर आयोजित कर जानकारी दी।