आरपीएफ जवान ने यात्री तक पहुंचाया मोबाइल
धौलपुर। यात्री राम ललित निवासी बसंत की पट्टी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह वर्तमान में भोले डेरी धौलपुर में काम करता है। अपने गांव से धौलपुर आते समय धौलपुर-ग्वालियर पैसेंजर में सफर करते समय मोबाइल गिर गया। जो धौलपुर आरपीएफ थाने पर ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल धीरज कुमार शर्मा को मिला। जिसे जवान ने यात्री के सुपुर्द किया गया।